पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल के गिरने की वजह से हुए हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से हुई 18 लोगों की मौत से वह बहुत आहत हैं. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है किया है कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता आगे आएं
डीजीपी ने की 18 लोगों की मौत की पुष्टि
कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर जाने से इसकी चपेट में कई वाहन आ गए. चारों तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया. जीपी ओपी सिंह ने इस हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टी की है, वहीं 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
30 जून तक बन कर तैयार होना था ये फ्लाईओवर
आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2015 में चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के विस्तारीकरण का शिलान्यास
हुआ था. 1710 मीटर के इस फ्लाईओवर निर्माण के निर्माण में 30 महीने का समय लगना था. 77.41 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में फ्लाईओवर विस्तारीकरण के तहत 63 पिलर बनने थे जिसमें से 45 पिलर का निर्माण हो चुके था. उस प्रोजेक्ट को 30 जून तक बन कर तैयार होना था पर समय से काम पूरा ना होने के चलते उसकी निर्माण अवधि को बढ़ा दिया गया था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours