भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के यूपी राज्य सचिव मंडल ने वाराणसी पुल दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों की घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है. यह इस बात से भी सिद्ध होता है कि दुर्घटना होने के काफी देर तक मृतकों और घायलों को कोई सहायता मुहैया नहीं करायी गयी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही अपर्याप्त है. नेता व अधिकारियों के कमीशनखोरी में लिप्त होने की वजह से ऐसी भयावह घटनायें होती हैं. कमेटी के राज्य सचिव हीरालाल यादव ने बतया कि माकपा राज्य सचिव मंडल मांग करता है कि इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए राज्य सरकार के लोक निर्माण मंत्री को तुरन्त इस्तीफा देना चाहिए.

इसके अलावा मृतकों के परिजनों को 20 लाख रूपये व गंभीर रूप से घायलों को 10 लाख रूपये आर्थिक सहायता दी जाए. साथ ही सभी के मुफ्त इलाज की व्यवस्था हो. वहीं दुर्घटना में मामूली रूप से घायलों को 5 लाख रूपये मुआवजा दिया जाय. इसके अलावा जो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी मरम्मत करायी जाये व नष्ट हुए वाहनों का समुचित मुआवजा दिया जाए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours