उत्तर प्रदेश सरकार की मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में नौ प्रस्तावों पर मुहर लग गई है. इसके साथ ही 6 राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के 484 पद नए सृजित करने के प्रस्ताव को पास किया गया है.

यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि यूपी कैबिनेट ने 67 अरब 71 करोड़ 88 लाख 36000 रुपए का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एकमुश्त बजटीय अनुमोदन को मंजूरी दे दी है. गोरखपुर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए मेट्रो परियोजना के डीपीआर और फिजिबिलिटी के अध्ययन को भी इस बैठक में मंजूरी दी गई. बैठक में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता के कार्यालय की 20 पुरानी इमारतों को ध्वस्त करने का फैसला लिया गया.

कैबिनेट ने शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने वाली योजना को मंजूरी दे दी है. दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत गांवों में शिक्षित युवकों के लिए रोजगार का इंतेजाम किया जाएगा.

इसके अलावा, बैठक में लखनऊ में एडवांड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए जाने को मंजूरी दी गई और कृषि विभाग में 2015-16 में कृषि उद्यमी स्वाववलंबन योजना में लाइसेंस में शुल्क परिवर्तन के संबंध में मंजूरी का प्रस्ताव पास हुआ.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours