वाराणसी में मंगलवार को कैंट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया. इसकी चपेट में आने से 16 मौतों की पुष्टि हो चुकी है. इस दुर्घटना में अनेक लोगों के निधन पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. नाईक ने हादसे को दुःखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होने घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
बता दें कि इस हादसे में एनडीआरएफ की टीम ने 16 मौतों की पुष्टि की है. मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. जानकारी के अनुसार दुघर्टना में 50 लोगों के दबने की आशंका है. उधर पुल गिरने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर आला अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है. इलाके को स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया है. उधर मौके स्थानीय प्रशासन को लोगों के रोष का भी सामना करना पड़ा. राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है. मौके पर मौजूद लोग भी राहत कार्य में हाथ बटा रहे हैं.
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है. खुद सीएम योगी ने बताया कि हादसे को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने हादसे में यूपी सरकार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को रवाना कर दिया गया है. वहीं मामले में उच्चस्तरीय जांच कमेटी बना दी गई है



Post A Comment:
0 comments so far,add yours