उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया. कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर जाने से इसकी चपेट में कई वाहन आ गए. चारों तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. डीजीपी ओपी सिंह ने इस हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टी की है, वहीं 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
30 जून तक बन कर तैयार होना था ये फ्लाईओवर
आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2015 में चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के विस्तारीकरण का शिलान्यास
हुआ था. 1710 मीटर के इस फ्लाईओवर निर्माण के निर्माण में 30 महीने का समय लगना था. 77.41 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में फ्लाईओवर विस्तारीकरण के तहत 63 पिलर बनने थे जिसमें से 45 पिलर का निर्माण हो चुके था. उस प्रोजेक्ट को 30 जून तक बन कर तैयार होना था पर समय से काम पूरा ना होने के चलते उसकी निर्माण अवधि को बढ़ा दिया गया था.
सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
इसी बीच सीएम योगी वाराणसी के लिए निकले चुके हैं. जहां वो घटनास्थल का करेंगे और अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल पूछेंगे और मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. योगी ने मीडिया से बात करते हुए इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं. राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है.
सिद्धार्थनाथ सिंह ने घटना को बताया दुखद
योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस हादसे में घायल लोगों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था तथा हर संभव मदद सुनिश्चित की जाए. सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बनारस में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक के दौरान दुख व्यक्त किया. उन्होंने तत्काल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री नीलकंठ तिवारी को घटनास्थल पर जाने को कहा है.
उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी किया गया है. सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा गया है. जांच के बाद ही पता चल पागा कि यह हादसा कैसे हुआ. वाराणसी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बचाना शुरू किया. प्रशासन ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.
यह दुर्घटना वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास जीटी रोड पर कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज के सामने घटित हुई है. घटनास्थल का नजारा बड़ा ही वीभत्स है. निर्माणाधीन पिलर के नीचे चार कारें, पांच ऑटो, एक सिटी बस और कई मोटरसाइकिल दब गई हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours