उन्नाव में एक महिला ने बेटे के साथ डीएम कार्यालय पहुंच कर आत्मदाह करने का प्रयास किया. महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कने का प्रयास किया हालाकि वहां मौजूद लोगों ने महिला के हाथ से मिट्टी के तेल की बोतल छीन ली. आनन-फानन में महिला थाने की पुलिस पहुंची और महिला और बच्चे को थाने ले गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जिलाधिकारी कार्यालय में बुधवार दोपहर उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब महिला ने कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया. अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज इलाके में रहने वाली संतोषी नाम की महिला डीएम कार्यालय पहुंची. महिला ने यहां आत्मदाह करने का प्रयास किया. जिसके बाद अधिकरियों में हड़कम्प मच गया. महिला का आरोप है कि उसके ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा है.
महिला ने आरोप लगाया की बीती 24 अप्रैल को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की. पीड़िता ने आरोप लगाया की उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं पूरे मामले में ये भी सामने आया है की संतोषी के पति ने उससे तलाक लेने के लिये कोर्ट में मुकदमा दायर किया है, जिसके बाद संतोषी ने गुजारा भत्ते के लिये कोर्ट में मुकदमा चल रहा है. वहीं महिला ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करवाया है.
पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ 24 अप्रैल को मारपीट की गई. पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे आहत पीड़िता आज डीएम कार्यालय पहुंची और अधिकारियों के ना मिलने पर आत्मदाह का प्रयास किया. वहीं सूचना पर पहुंची महिला थाने की पुलिस पीड़िता को अपने साथ थाने ले गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours