उन्नाव रेप केस मामले में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. सीबीआई को विधायक की रिमांड पहले 21 अप्रैल तक मिली थी जिसे शुक्रवार उन्नाव कोर्ट ने बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दिया गया है. खास बात ये रही कि सीबीआई उन्नाव कोर्ट में विधायक के साथ मात्र 3 मिनट तक रूकी और रिमांड मिलते ही सीबीआई की टीम विधायक को लेकर लखनऊ रवाना हो गई. बता दें रेप केस में विधायक सीबीआई की रिमांड पर है और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 366 (अपहरण कर शादी के लिए दवाब डालना), 376 (बलात्कार), 506(धमकाना) और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
गैंगरेप केस में आरोपी विधायक को कोर्ट से राहत नहीं मिली. सीजेएम सुनील कुमार ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद विधायक को 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया. सीबीआई ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने सीबीआई से विधायक को 21 अप्रैल सुबह 10 बजे दोबारा पेश करने के लिए कहा है. सीबीआई ने विधायक के सहयोगी शशि सिंह को भी रिमांड पर लिया ता. लेकिन गुरुवार को रिमांड पूरे होने के बाद सीबीआई ने उसे वापस जेल भेज दिया है.
रिमांड पूरी होने पर 27 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर करने का आदेश दिया. सीबीआई के वकील और अफसरों की ओर से विधायक का मेडिकल लखनऊ में कराने के लिए आग्रह किया गया. जज ने इससे इनकार कर दिया. सवाल किया लखनऊ से यहां आने में एक घंटे का समय लगेगा, इसकी गारंटी कौन लेगा? मेडिकल परीक्षण यहीं किया जाएगा. इसके बाद कारागार यहीं से भेंजें.
विधायक पर गैंगरेप-हत्या का आरोप
गैंगरेप पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ 4 जून 2017 को बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर और उनके साथियों ने गैंगरेप था. उसने बीजेपी विधायक से रेप का विरोध किया, तो उसने परिवार वालों को मारने की धमकी दी. जब वो थाने में गई तो एफआईआर नहीं लिखी गई. इसके बाद तहरीर बदल दी गई. वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ गई थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours