यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रींस में छापा मारकर आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ की लखनऊ व नोएडा तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. टीम ने मौके से 21 लाख रुपये नगद और 40 मोबाइल बरामद किए हैं. यहां उत्तर प्रदेश, दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों के लोग सट्टा खेल रहे थे. एसटीएफ अभी इनसे पूछताछ कर रही है. इस गिरोह के कई और लोगों की गिरफ्तारी संभव है.

बता दें कि एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि ग्रेटर नोएडा में चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान रायल्स के मैच के दौरान बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है. सट्टा ओवर, बैट्समैन, बॉलर, गेंद, छक्का, चौका आदि पर लगाया जा रहा था. टीम ने कासना थाना क्षेत्र के जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में छापा मारा. यहां पर लाइव चल रहे ऑनलाइन आईपीएल बैटिंग एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से टीवी, लैपटॉप और प्रिंटर बरामद एसटीएफ की टीम ने मौके से 21 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं. इसके अलावा 40 मोबाइल, तीन लैपटॉप, दो वाई फाई मॉडम, एक मोबाइल सिग्नल बूस्टर एंटिना के साथ, तीन एलईडी टीवी और एक प्रिंटर बरामद किया है.

आशंका है कि इस गिरोह में अभी कई और लोग शामिल हैं. ये लोग कब से यह काम कर रहे थे, अभी इसका पता नहीं चल पाया है. नोएडा में पिछले साल सुपरटेक इमराल्ड की सोसाइटी में अप्रैल 2017 में आईपीएल पर सट्टा खेलते हुए लखनऊ एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके पास से 27 लाख रुपए कैश, 16 मोबाइल और 4 लैपटॉप बरामद किए गए थे. फिलहाल पुलिस गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours