यूपी सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सोमवार को वाराणसी में थी. उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए अखिलेश यादव के साइकिल चलाने को एक्सरसाइज बताया. उन्होंने कहा कि अखिलेश पहले भी एक्सरसाइज करते थे अब भी करते हैं, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश का कोई काम जनता को रोचक लग सकता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह वोट में बदल जाएगा.

किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों को भड़काने में विपक्ष का हाथ है. वहीं मायावती के बंगले और कांशीराम म्यूजियम के सवाल पर बोलीं कि जो स्थितियां हैं वे यही बता रही हैं कि वह कोई म्यूजियम नहीं था, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति जैसा था. जोशी ने पहले सर्किट हाउस में बैठककर पर्यटन संबंधी योजनाओं की जानकारी ली. इस बैठक में भारत सरकार के पर्यटन मंत्री अलफोन्स भी मौजूद रहे.

नवंबर तक गंगा में क्रूज चलाने प्लान
इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वाराणसी सहित रामायण परिपथ की योजना कुंभ मेला शुरू होने से पहले पूर्ण करने की पूरी कोशिश की जाए. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि नवंबर तक गंगा में क्रूज चलाने का भी प्लान है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का टकराव जनता के सामने है. उन्होंने कहा कि 2019 का आम चुनाव प्रधानमंत्री मोदी ही जीतेंगे.



किसानों की दशा का नहीं उठाना चाहिए राजनीतिक लाभ
मंत्री रीता बहुगुणा ने किसानों के सवाल पर कहा कि किसानों के मन में पीड़ा है तो उसे दूर किया जाना चाहिए लेकिन उनकी दशा का राजनीतिक लाभ नहीं उठाया जाना चाहिए. उन्होंने किसान आंदोलन के बारे में कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा किसान आंदोलन को हवा दी जा रही है.

जोशी ने मायावती के बंगले पर निशाना साधा और कहा कि निश्चित रूप से बंगला संग्रहालय नहीं था. यह उनकी व्यक्तिगत संपत्ति जैसा था, उसमें किसी को झांकने नहीं दिया गया. अब इतने वर्षों बाद उसके बारे में बताना पड़ रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे भाजपा संगठन और सरकार में तालमेल है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours